Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गठबंधन के बाद आज पहली बार रोड शो करेंगे राहुल-अखिलेश

Published

on

Loading

गठबंधन के बाद आज पहली बार रोड शो करेंगे राहुल-अखिलेश

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में रविवार को अखिलेश यादव और राहुल गांधी संयुक्त रूप से रोड शो करने जा रहे हैं। इस रोड शो को ‘विकास से विजय की ओर’ नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि रोड शो से पहले दोनों नेता संयुक्त रूप से मीडिया से भी मुखातिब होंगे, जिसमें दोनों विधानसभा चुनाव 2017 के लिए तैयार किए गए साझा एजेंडे की जानकारी देंगे।

सीटों की संख्या का बंटवारा हो चुका है, लेकिन सीटों के नामों का स्पष्ट खुलासा नहीं होने से ऊहापोह की स्थिति अब भी बनी हुई है। इन सबके बीच रविवार दोपहर दो बजे राहुल और अखिलेश ‘उप्र को यह साथ पसंद है’ स्लोगन के साथ जनता के बीच होंगे।

सपा की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, हजरतगंज के जीपीओ पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद यह रथ हजरतगंज से मेफेयर चौराहे से घूमकर लालबाग में नावेल्टी चौराहे तक पहुंचेगा।

वहां से कैसरबाग, (नजीराबाद होते हुए) अमीनाबाद के रास्ते पुराने लखनऊ पहुंचेगा। फिर नक्खास से चौक चौराहे होते हुए रथ पर सवार दोनों नेता घंटाघर पहुंचेंगे जहां रोड शो का समापन होगा।

सपा के एमएलसी एसआरएस यादव के नेतृत्व में युवाजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के एबाद, नगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी ने रोड शो मार्ग पर घूम कर इंतजाम दुरुस्त कराया।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के रूप में के.एल. शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने रोड शो मार्ग का अवलोकन किया और कांग्रेसियों को रोड शो के दौरान मौजूद रहने की हिदायत दी है।

रोड शो में कांग्रेस-सपा का नया प्रचार गीत ‘उप्र को यह साथ पसंद है’ भी बजेगा। गाने से जुड़े पोस्टर जारी होंगे। दो मिनट के गाने में राहुल और अखिलेश को युवा नेता बताने के साथ उनके काम गिनाए जाएंगे।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending