Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

खुद का टॉक शो शुरू करेंगी कोल

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस| रिएलिटी टेलीविजन स्टार कोल कर्दाशियां अपना अलग टॉक शो शुरू करने जा रही हैं, जिसका नाम ‘कॉकटेल्स विद कोल’ होगा। शो का प्रसारण साल के अंत में केबल नेटवर्क एफवाईआई पर शुरू होगा। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, रिएलिटी शो ‘कीपिंग अप विद कर्दाशियां’ कलाकार कोल ने घोषणा की कि वह अपने टॉक शो की प्रस्तोता और निर्माता होंगी।

उन्होंने ट्वीट किया, “अपने नए टॉक शो की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हूं। ‘कॉकटेल्स विद कोल’ एफवाईआई नेटवर्क पर प्रसारित होगा।”इस शो में कोल नामी हस्तियों के साथ उनके किचन या डिनर पार्टी में शामिल होंगी और वहां वे खाना पकाते हुए या मनोरंजक खेल खेलते हुए ढेर सारी बातें करेंगे।

कोल, कर्दाशियां परिवार की पहली शख्स नहीं हैं, जो टॉक शो प्रस्तोता के तौर पर हाथ आजमाने जा रही हैं, इससे पहले उनकी मां क्रिस जेनर भी ऐसा ही प्रयास कर चुकी हैं।रिएलिटी टेलीविजन स्टार,कोल कर्दाशियां, टॉक शो,’कॉकटेल्स विद कोल’,केबल नेटवर्क एफवाईआई,

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending