Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

खास रही सपा की होली, चचा-भतीजे में थम गया घमासान!

Published

on

Loading

लखनऊ। क्या चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव के बीच की दूरियां अब सिमट रही हैं? यह सवाल इसलिए क्योंकि होली के मौके पर उत्तर प्रदेश के सैफई में एक ऐसी तस्वीर दिखी जिसके बाद कुछ इसी तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े परिवार की होली जिला सैफई में काफी प्रसिद्ध है। इस बार तो होली बहुत ही रंगीन तथा निराली हो गई। सैफई में होली के मंच पर सपा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव एक साथ दिखे। अखिलेश ने पैर छूकर चाचा शिवपाल का आशीर्वाद भी लिया।

शुक्रवार को होली के मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर मौजूद थे। साथ ही समर्थकों और मेहमानों का हुजूम था। तभी एंट्री हुई चाचा शिवपाल सिंह यादव की और मंच पर आते ही अखिलेश ने शिवपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई बल्कि शिवपाल आगे बढ़े मंच पर खड़े दूसरे लोगों से बात की और फिर अखिलेश ने उन्हें इशारा कर कुर्सी पर बैठने को कहा।

इस बीच एक मंच पर अखिलेश और शिवपाल को देखकर समर्थकों का जोश भी दोगुना हो गया। उन्होंने भी नारेबाज़ी शुरू कर दी। इसके बाद मंच पर मौजूद अखिलेश और शिवपाल नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलने लगे।

इसके बाद अखिलेश ने मीडिया से बात की लेकिन पारिवारिक झगड़े पर कुछ नहीं कहा बल्कि सभी को होली की बधाई दी। दरअसल पिछले कुछ महीनों में समाजवादी पार्टी में जो घमासान हुआ वो अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव की तकरार का ही नतीजा था। अब 2019 का लोकसभा चुनाव कऱीब है तो ज़रूरत है रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की। शायद ये उसी का एक हिस्सा है।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending