नेशनल
क्रिस मार्टिन प्रधानमंत्री मोदी, केजरीवाल से मिले
नई दिल्ली | मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के अगुवा क्रिस मार्टिन और भारतवंशी हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने उनके ‘स्वच्छ भारत’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में कैसे सहयोग करें, इस पर चर्चा की। मार्टिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले। मार्टिन और फ्रीडा ग्लोबल पावर्टी प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे थे।
ग्लोबल पावर्टी प्रोजेक्टर इंक के मुख्य परिचालन अधिकारी ह्यूग इवांस ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समय बिताना सम्मान की बात है। भारत, क्षेत्र और दुनियाभर में उनका नेतृत्व कई लोगों के लिए एक प्रेरणा है। हमने ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की प्रगति और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति उनकी स्थायी प्रतिबद्धता पर विचार-विमर्श किया।” एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि मार्टिन ने केजरीवाल से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 25 मिनट चली। यह पूछे जाने पर कि मार्टिन, केजरीवाल से क्यों मिले? अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में सुर्खियों में रहे हैं।
नेशनल
राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस
राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।
सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।
गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।
पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।
-
मुख्य समाचार6 hours ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
नेशनल2 days ago
सपा के राज में दंगों को उप्र की पहचान बना दिया गया था: पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी- हमारे देश का पवित्र संविधान इंडी गठबंधन के निशाने पर है
-
नेशनल2 days ago
गुजरात: राजकोट के गेम जोन में आग से अबतक 30 की मौत, मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत
-
नेशनल2 days ago
भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, राजस्थान में 50 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली में 47 के करीब
-
खेल-कूद2 days ago
IPL 2024: खिताबी मुकाबले में आज भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद
-
प्रादेशिक2 days ago
नासिक: सुराणा ज्वैलर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, 26 करोड़ नकद, 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का पता चला