Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

क्रिकेट ने एक दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता खो दिया : राष्ट्रपति

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को जगमोहन डालमिया के निधन पर शोक जताया। राष्ट्रपति ने डालमिया को एक ‘भारतीय क्रिकेट का दूरदर्शी और प्रसिद्ध नेतृत्वकर्ता’ बताया।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “मैं जगमोहन डालमिया के निधन की खबर से काफी दुखी हूं। वह एक दूरदर्शी और भारतीय क्रिकट के काफी प्रसिद्ध नेतृत्वकर्ता थे।”मुखर्जी ने कहा कि डालमिया ने बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर भारत को विश्व कप जिताने में काफी महत्वपूर्ण किरदार निभाया।

उन्होंने कहा कि डालमिया एक उद्योगपति थे और विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक उद्यमों की स्थापना के साथ-साथ हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनाने में भी उनका योगदान है।

राष्ट्रपति ने कहा, “उनके निधन के साथ ही राष्ट्र ने एक ऐसे व्यक्ति को खोया है, जिसने भारतीय क्रिकेट के साथ-साथ भारतीय उद्योग को भी ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। डालमिया को उनके अथक मेहनत और समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।” डालमिया के निधन से क्रिकेट जगत को बहुत बड़ा सदमा पहुंचा है। क्रिकेट जगत ने इसे खेल का सबसे बड़ा नुकसान बताया।

डालमिया का इलाज कर रहे चिकित्सक अनिल मिश्रा ने कहा कि आंतरिक रक्तस्राव के कारण डालमिया का रविवार रात करीब 8.45 बजे निधन हो गया।

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending