Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोहरे व ठंड ने रोकी जनजीवन की रफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सभी इलाके भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से उप्र में गलन और सर्दी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमोत्तर हवाओं की वजह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश के अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 5़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को दिन में बदली का असर रहेगा और ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सिसय के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, कानपुर का 5़ 2 डिग्री, इलाहाबाद का 4़ 9 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच कोहरे की वजह से पूरे उप्र में रेल, हवाई एवं सड़क यातायात पर बुरा असर पड़ा है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक कोहरे की वजह से एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही थीं।

अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से गोरखधाम एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस व सरयू-यमुना एक्सप्रेस कई घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं।

लखनऊ में स्थित चौ. चरण सिंह हवाई अड्डे पर भी विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक कोहरे की वजह से कुछ उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending