Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए बचनबद्ध : राजनाथ

Published

on

Loading

आईजोल, 12 जून (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों, खासकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के आसपास के इलाकों के जल्द से जल्द विकास के लिए बचनबद्ध है।

भारत-म्यांमार अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा हालात का जायजा लेने चार पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने कहा कि क्षेत्र मानव तथा प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार क्षेत्र के त्वरित विकास के लिए बचनबद्ध है। सड़क तथा रेल नेटवर्क को आगे बढ़ाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

मिजोरम के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, बैठक में भारत-म्यांमार सीमा के आसपास बुनियादी सुविधाओं के विकास की अवस्था तथा सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

बैठक में राजनाथ के अलावा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह, मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहावला, नागालैंड के मुख्यमंत्री शुरहोजेली लिजित्सू पैटन, मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों, असम राइफल्स के महानिदेशक तथा राज्य के वरिष्ठ नौकरशाह तथा पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

गृहमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर तथा मिजोरम को सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 567.39 करोड़ रुपये की रकम मिली।

अधिकारी ने कहा कि राजनाथ तथा किरण रिजिजू हेलीकॉप्टर से भारत-म्यांमार सीमांत इलाके का दौरा करेंगे।

गृहमंत्री ने आईजोल में राजभवन में मिजोरम के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) निर्भय शर्मा से मुलाकात की।

मिजोरम की राजधानी आईजोल पहुंचने से पहले सोमवार सुबह सिंह ने ट्वीट किया, म्यांमार की सीमा से लगे पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सुरक्षा तथा विकास से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करेंगे।

अधिकारी ने कहा कि मिजोरम से लगी भारत-म्यांमार सीमा पर तारबंदी नहीं है, जिसके कारण तस्कर ड्रग्स, हथियार तथा अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी करने में सफल हो जाते हैं।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending