Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत विस्फोट के मृतकों में 2 भारतीय भी

Published

on

कुवैत सिटी,शिया मस्जिद में हुए बम विस्फोट,दो भारतीय नागरिक,तकनीशियन, इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स

Loading

कुवैत सिटी | कुवैत सिटी की एक शिया मस्जिद में हुए बम विस्फोट में मारे गए 27 लोगों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने मामले की जानकारी दी। दूतावास ने एक बयान में कहा कि मृतकों में रिजवान हुसैन (31) और इब्ने अब्बास (25) का नाम शामिल है। रिजवान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला था और इब्ने अंबेडकर नगर का।

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर की नमाज के दौरान मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया था। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए इस हमले में 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 227 अन्य घायल हो गए थे। दूतावास ने विस्फोट के बाद कुवैत में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। कुवैत में 800,000 भारतीय रहते हैं। यहां पर मिस्र के नागरिकों के बाद सर्वाधिक संख्या भारतीयों की ही है। ज्यादातर भारतीय निजी क्षेत्र में काम करते हैं। वे यहां पर तकनीशियन, इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और आईटी विशेषज्ञ के रूप में काम करते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending