Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

काम आया भारत का दबाव, पाक ने लखवी की हिरासत के आदेश दिए

Published

on

इस्लामाबाद,जकिर-उर-रहमान-लखवी,पाकिस्तान

Loading

इस्लामाबाद। भारत सरकार के कड़े दबाव के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गृह मंत्रालय ने शनिवार को मुंबई हमले की साजिश के मुख्य आरोपी जकीउर रहमान लखवी को एक बार फिर हिरासत में लेने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने शुक्रवार को उसकी हिरासत को अवैध करार देते हुए तत्काल उसकी रिहाई के आदेश दिए थे।

मुंबई हमले की साजिश के मुख्य आरोपी जकीउर रहमान लखवी को एकबार फिर हिरासत में लेने के आदेश दिए हैं। खैबर न्यूज के मुताबिक, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उसकी हिरासत को अवैध करार देते हुए तत्काल उसकी रिहाई के आदेश दिए थे।

इस्लामाबाद के उपायुक्त ने इसके बाद लखवी की रिहाई के आदेश दिए थे। भारत ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी और पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर विरोध दर्ज किया था। इसी तरह पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त को समझौता एक्सप्रेस मामले में फैसले को लेकर हो रही देरी पर विरोध जताने के लिए तलब किया था।
लखवी सहित छह अन्य संदिग्धों को फरवरी 2009 से हिरासत में लिया गया था। उस पर नवंबर 2008 में मुंबई हमले की साजिश का आरोप है, जिसमें 166 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 600 से अधिक घायल हो गए थे। इस बीच, अमेरिका ने कहा कि वह इस गतिविधि पर करीबी निगाह बनाए हुए हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका को ऐसी उम्मीद है कि पाकिस्तान मुंबई हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेगा।

हालांकि, उन्होंने मौजूदा मामले पर किसी तरह के परिणाम का अनुमान लगाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान सरकार ने मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं, धन देने वालों और इसको प्रायोजित करने वालों को न्याय के कटघरे में लाने का संकल्प लिया था और हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहे।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending