Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस ने ‘विदआईएनसी’ एप हटाया, डेटा चोरी से इंकार

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस ने सोमवार को ‘विदआईएनसी’ मोबाइल एप हटा दिया और कहा कि यह एप पांच महीने से निष्क्रिय था। कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि इस एप से कोई डेटा चोरी नहीं हुई। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस पर इस एप के जरिए जानकारी एकत्र करने के आरोपों में सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कहा, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) वाले आपको यह नहीं बताएंगे कि ‘विदआईएनसी’ एप को मात्र 15,000 लोगों ने डाउनलोड किया है। यह निष्क्रिय इसलिए हो गया, क्योंकि हमारे लोग मिस कॉल सदस्यता पसंद नहीं करते। कांग्रेस के लोग भौतिक और ऑफलाइन सदस्यता में विश्वास करते हैं। वहीं नरेंद्र मोदी एप 50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है।

इससे पहले कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर कहा था कि ‘विदआईएनसी’ मात्र एक सदस्यता एप है और पार्टी द्वारा सदस्यता के लिए 16 नवंबर, 2017 को ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईएनसी डॉट इन’ का इस्तेमाल शुरू करने के बाद से इसका उपयोग नहीं हुआ है।

कांग्रेस ने कहा कि लोगों के गुमराह होने तथा गलत यूआरएल वितरित होने के कारण हमें आज सुबह अपना एप गूगल प्ले स्टोर से हटाने को मजबूर होना पड़ा।

इसके अनुसार, मीडिया द्वारा बताया गया यूआरएल (एचटीटीपी मेंबरशिप डॉट इन) एप से हटा दिया गया है।

पार्टी ने कहा कि जब से सदस्यता के लिए वेबसाइट का इस्तेमाल शुरू हुआ तब से एप का उपयोग मात्र सोशल मीडिया को संचालित करने के लिए किया जा रहा था।

कांग्रेस ने कहा, आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। लोगों के बारे में जानकारी किसी को नहीं दी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी एप से इसके उपयोगकर्ताओं की जानकारी अमेरिकी कंपनियों को साझा की गई थी। इसके जबाव में भाजपा ने कांग्रेस एप पर भी सवालिया निशान उठाए थे।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending