Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर : सिखों ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में सिखों के एक संगठन ‘गुरमत टकसाल जे एंड के’ ने पंजाब प्रांत में गुरु गं्रथ साहिब को कथित तौर पर अपवित्र करने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लगभग दो दर्जन प्रदर्शनकारियों ने यहां प्रदर्शन किया और घटना की निंदा करते हुए इसे दुखद और भड़ाकाऊ करार दिया।

‘गुरमत टकसाल’ के प्रमुख सुखबीर सिंह ने कहा, “गुरु ग्रंथ साहिब के पन्नों को फाड़ना और उनका अपमान करना अब बेहद आम हो गया है। सिख समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे अधर्मियों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई तो यह हमारे लिए जीवन-मरण का प्रश्न हो जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि पंजाब के फरीदकोट जिले में बुधवार को सिख प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारी समुदाय के पवित्र ग्रंथ, गुरु गं्रथ साहिब को अपवित्र करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

सुखबीर सिंह ने कहा, “पंजाब सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही दोषियों को पकड़ने में नाकाम रहे हैं। इससे सिखों की भावना आहत हुई है।”

सिंह ने कहा, “हाल ही में गुरु गं्रथ साहिब के सरूप की चोरी कर ली गई थी। ऐसी घटनाएं सांप्रदायिक अशांति फैला सकती हैं। सिख समुदाय शांतिप्रिय है, लेकिन न्याय जरूरी है।”

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब को अपवित्र किए जाने के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आएएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों का हाथ है, जो पंजाब की गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं।

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, “आरएसएस और भाजपा देश में साम्प्रदायिक माहौल को भड़का रहे हैं और अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इससे भारत की प्रजातांत्रिक और बहुलवादी प्रकृति पर सवाल खड़ा हो गया है।”

प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान समर्थक और भाजपा विरोधी नारे लगाए।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक वहां से चले गए।

 

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending