Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हिंसाग्रस्त कश्मीर से भाजपा और आरएसएस को फायदा : राहुल

Published

on

छत्तीसगढ़, बस्तर, कांग्रेस उपाध्यक्ष, राहुल गांधी, कश्मीर, पाकिस्तान, चीन

Loading

माहौल बिगाड़ना भाजपा और आरएसएस का काम : राहुल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर दौरे पर आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर में हिंसा कायम रहने से पाकिस्तान और चीन को फायदा हो रहा है।

सबसे अहम यह है कि इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को भी फायदा हो रहा है।

बस्तर में शनिवार को छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘आमचो हक आदिवासी’ छात्र संवाद के दौरान राहुल ने वहां मौजूद छात्रों से पूछा कि घर में लड़ाई होती है तो फायदा किसको होता है?

छात्रों ने जवाब दिया पड़ोसी को। इस पर राहुल ने कहा कि ठीक यही काम जम्मू-कश्मीर में हो रहा है। वहां आतंकवाद चरम पर है। कश्मीर हिंसा की चपेट में है।

उन्होंने कहा, “जब से मोदी सरकार आई है, वहां अशांति फैली है। केंद्र में भी भाजपा सरकार और कश्मीर में भी भाजपा सरकार। बावजूद इसके कश्मीर के भीतर घाटी लाल और बेहाल है। कश्मीर में सेना और कश्मीरवासियों को लड़ाकर मोदी सरकार राजनीतिक फायदा उठाने में जुटी है।”

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, “जब तक कांग्रेसनीत संप्रग सरकार थी तब तक कश्मीर में शांति थी, देश में कही भी अशांति का माहौल नहीं था। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद से कश्मीर सहित असम, तमिल, केरल और कई राज्यों में अशांति फैलती जा रही है। हर कहीं माहौल उग्र और हिंसात्मक हो चला है।”

उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में किसान जल-मर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस को इसी हिंसा से फायदा होता है। उनका काम ही है माहौल बिगाड़ते रहना।”

 

 

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending