Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में ताजा संघर्ष में 2 मरे

Published

on

कश्मीर

Loading

कश्मीरश्रीनगर| कश्मीर घाटी में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई ताजा झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई। घाटी 64वें दिन बंद है। पुलिस ने कहा कि निषेधाज्ञा को धता बताते हुए दक्षिण कश्मीर के दो गांवों में सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जहां सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई और दो लोग मारे गए।

पुलिस ने कहा कि शोपियां के तुकरू और अनंतनाग के बोतनगू गांव में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले व पेलेट छोड़े और लाठीचार्ज किया। परिणामस्वरूप कई लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों की पहचान सायार अहमद शेख (25) और यावार अहमद (23) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, शेख के सिर में आंसू गैस का गोला लग गया था। शोपियां के इस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, झड़प के दौरान अहमद के सीने और पेट में पेलेट लगी थी। अनंतनाग अस्पताल में ले जाने पर उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

कश्मीर घाटी में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के गत आठ जुलाई को एक मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से झड़पों में मृत हुए लोगों की संख्या 78 हो गई है। इस दौरान 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी एवं नागरिक घायल हुए हैं।

अलगाववादियों के बंद के आह्वान के बाद से घाटी दो माह से अधिक समय से बंद है।  हिंसा की ताजा घटना के बाद से सेना के सैकड़ों जवान प्रशासन की मदद के लिए और घाटी में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहाल करने के लिए दक्षिण कश्मीर कूच कर रहे हैं। दक्षिण कश्मीर हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित है।

सूत्रों ने कहा कि सड़कों पर उत्पात को देखते हुए सेना ने पिछले दो माह से आतंकवाद विरोधी अभियान स्थगित कर रखा है।  आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए फिर से सेना को तैनात किया गया है। सेना को कहा गया है कि जब तक उस पर भीड़ पत्थरों से हमला नहीं करे, तब तक वह भीड़ नियंत्रित करने के काम में न लगे।

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह अभी कश्मीर घाटी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सूत्रों ने कहा कि सेना प्रमुख का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब सेना को दक्षिण क्षेत्र में जाने के लिए कहा गया है।

अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शनों को विफल करने के लिए शनिवार को घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी है। लेकिन श्रीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर लोग सड़कों पर उतरे और उन्होंने रैलियां निकाली। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी और आजादी समर्थक नारे लगाए।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending