Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर : मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों व प्रदर्शनकारियों में झड़प

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी रही। इसी दौरान स्थानीय प्रदर्शनकारियों के साथ सुरक्षा बलों की झड़प हो गई, जिससे अभियान बाधित हो गया। भीड़ ने एक अर्धसैनिक बल के जवान की पिटाई कर उसे घायल कर दिया और उसकी राइफल छीन ली। पुलिस ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों ने त्राल क्षेत्र में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना के बाद हाफू नाजनीनपोरा गांव की घेराबंदी की थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा बल के जवान जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों पास पहुंचे, उन्होंने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जबाव में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की।”

उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय कुछ शीर्ष आतंकवादियों के वहां छुपे होने की सूचना थी। मुठभेड़ रुकवाने के लिए स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। यहां तक कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक हवलदार को भीड़ ने पीट दिया और उसकी राइफल छीन ली। घायल हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि विरोध के बावजूद रात 8.30 बजे तक आंतकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी था।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending