Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ओआरओपी पर बनी सहमति, आज होगा ऐलान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अब से कुछ देर बाद वन रैंक वन पेंशन योजना लागू करने का ऐलान कर सकती है। इसके लिए सरकार लगभग सारी तैयारियां कर चुकी हैं। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि योजना का प्रारूप तैयार है।

जिन बिंदुओं पर सहमति नहीं बन सकी है उन पर एकराय बनाने के लिए रक्षा मंत्री की पूर्व सैनिकों के साथ बैठक शनिवार दोपहर हुई। इस बैठक में सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद पूर्व सैनिकों के प्रवक्ता ने कहा, ”रक्षा मंत्री ने ओआरओपी के कॉन्सेप्ट को मंजूरी दी है। हालांकि, इस मुद्दे पर उनका बयान आने के बाद ही हम अनशन खत्म करने को लेकर कोई फैसला लेंगे।” बैठक के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने पहुंचे।

सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि सरकार शनिवार को वन रैंक वन पेंशन का ऐलान कर सकती है। रक्षा मंत्री दोपहर में साउथ ब्लॉक में यह महत्वपूर्ण ऐलान कर सकते हैं। खबर है कि रक्षा मंत्री ने अपना दिल्ली से बाहर जाने का दौरा भी रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने पूर्व सैनिकों की 98 फ़ीसदी मांगे मान ली हैं।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending