Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऑनस्क्रीन शादी में डिजाइनर शेरवानी पहनेंगे लीनेश

Published

on

Loading

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)| अभिनेता लीनेश मट्टू अपने ऑन-स्क्रीन विवाह के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई शेरवानी पहनेंगे।

लीनेश इन दिनों टेलीविजन धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में रुद्र सिंह ओबरॉय की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसमें रुद्र शादी के लिए तैयार हैं और वह डिजाइनर द्वारा निर्मित पोशाक पहनेंगे।

मनीष शाहरुख खान, करीना कपूर खान और ऐश्वर्य राय बच्चन जैसे सितारों के लिए काम कर चुके हैं।

सूत्रों ने कहा, कहानी के मुताबिक, ओबरॉय उच्च मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। इसलिए धारावाहिक के निर्माताओं ने दूल्हे को इसमें मनीष मल्होत्रा की शेरवानी पहनाने का निर्णय लिया।

लीनेश ने कहा, मैने इसके बारे में सुना और मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं अपनी असली शादी में डिजाइनर शेरवानी पहनना चाहता हूं, लेकिन पर्दे पर हो रही शदी में इसे पहनना अद्भुत है।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending