Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एमपी में आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस की फायरिंग में 2 मरे, सीएम ने बुलाई आपात बैठक

Published

on

एमपी, आंदोलनकारी, हिंसक, आक्रामक, फायरिंग, सिग्नल सिस्टम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को किसानों के आंदोलन ने हिंसक और आक्रामक रूप ले लिया है। मंदसौर में धरने पर बैठे किसानों पर पुलिस ने फायरिंग की। फायरिंग में 2 किसान की मौत हो गई, जबकि 3 किसान जख्मी हो गए।

एमपी, आंदोलनकारी, हिंसक, आक्रामक, फायरिंग, सिग्नल सिस्टम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को लेकर अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। उधर, गुस्साए किसानों ने दलौदा के पास रेलवे पटरी उखाड़ दी। रेलवे के सिग्नल सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया। इससे ट्रेन यातायात भी प्रभावित हुआ है।

रेलवे स्टेशन पर हंगामे के अलावा प्रदर्शनकारियों ने दलौदा में महू नीमच मार्ग को जाम कर दिया है। पिपलियमंडी में आगजनी की ख़बरें हैं, जबकि जग्गाखेड़ी में दूध प्लांट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। खबर है कि रेल ट्रैफिक बाधित है। इसके चलते भोपाल से रेल ट्रैफिक भी प्रभावित है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दखल के बाद किसानों के एक वर्ग ने किसानों की हड़ताल को वापस लेने का ऐलान किया तो लगा कि दूध सब्ज़ी जैसे चीज़ों की किल्लत खत्म होगी, लेकिन किसानों के बीच फूट पड़ गई है। आंदोलन में अगुवा भारतीय किसान यूनियन और राष्ट्रीय किसान मज़दूर संघ ने संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ने का ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश में 1-10 जून तक किसानों की हड़ताल में सियासत हावी हो गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक के बाद आंदोलन खत्म करने का फैसला किया है, लेकिन आंदोलन में अगुवा भारतीय किसान यूनियन और राष्ट्रीय किसान मज़दूर संघ ने संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के बाद ट्विटर पर लिखा था कि मुझे खुशी है कि मध्यप्रदेश में किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है।

किसानों पर पुलिस की फायरिंग के बीच प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाओं पर भी बैन लगा दिया है। मंदसौर, रतलाम और उज्जैन में इंटरनेट सेवा पूरी तरीके से बंद कर दी गई है। साथ ही बल्क मैसेज करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending