Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट 2017 का आगाज

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| गीतकार प्रसून जोशी और संगीतकार शंकर महादेवन ने शनिवार को एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट 2017 की शुरुआत अपने गीत ‘एक सच्चा सुर’ के लांच के साथ की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को भारतीय संगीत से रूबरू कराएगा।

जोशी ने इस गीत को लिखा है और महादेवन ने इसे अपनी आवाज दी है।

यह समिट 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच जयपुर के फेयरमॉन्ट में होगा, जिसमें हिंदुस्तानी, कर्नाटक, जैज, लोकगीत, भक्ति और इलेक्ट्रॉनिका संगीत सहित कई शैलियों की प्रस्तुतियां होंगी।

जोशी ने कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए कहा, हम सब यहां क्यों हैं क्योंकि हम मानते हैं कि हम सभी को संगीत सुनने की जरूरत है। हमारे जीवन में कुछ गड़बड़ियां हैं जिन्हें हमें दबाना नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन मुझे ऐसा महसूस होता है कि संगीत के हर रूप ने अपनी पहचान को फिल्म संगीत में शामिल कर लिया है। कहीं न कहीं हम अपना लोक संगीत खो चुके हैं। हमारे पूर्वजों के प्रयासों से हमें शास्त्रीय संगीत मिला था। यह कार्यक्रम लोगों के बीच हमारे अपने संगीत को पेश करने का एक प्रयास है।

इस समिट में ठुमरी की रानी कही जाने वाली गिरिजा देवी, पंडित जसराज, टी.एम. कृष्णा, सितार वादक सुजात खान, अमेरिकी सैक्सोफोन वादक जॉर्ज ब्रूक्स सहित कई शख्सियतें प्रस्तुतियां देंगी।

Continue Reading

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending