Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

चंद्रशेखरन टाटा संस के नए चेयरमैन, 148 साल में पहली बार गैर पारसी की नियुक्ति

Published

on

Loading

n chandrashekharan Tata sonsमुंबई। टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नटराजन चंद्रशेखरन (53) को गुरुवार को टाटा संस का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। 103 अरब डॉलर के वैश्विक साम्राज्य वाले टाटा समूह के 148 साल के इतिहास में पहली बार प्रमुख पद पर किसी गैर पारसी को नियुक्त किया गया है।

टाटा संस ने एक बयान जारी कर कहा कि चंद्रशेखरन 21 फरवरी को पद संभालेंगे। इसमें कहा गया, “चंद्रशेखरन ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में अनुकरणीय नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। हमारा मानना है कि वह समूचे टाटा समूह को उसके संबंधित व्यवसायों में नेतृत्व क्षमता का अहसास कराएंगे और हमेशा हमारे मूल्यों और नैतिकता को ध्यान में रखते हुए टाटा समूह की प्रथाओं का पालन करेंगे।”

चंद्रशेखरन को पिछले साल अक्टूबर में साइरस मिस्त्री को हटाने के एक दिन बाद टाटा संस का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया था। इस घोषणा से कुछ घंटे पहले ही चंद्रशेखरन ने टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज के प्रमुख के तौर पर उम्मीद से बढक़र तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था।

मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन के पद से 24 अक्टूबर को हटा दिया गया था और उनकी जगह रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया था। साथ ही एक चेयरमैन की नियुक्ति के लिए एक समिति बनाई गई थी। टाटा संस ने बताया कि चयन समिति ने सर्वसम्मति से चंद्रशेखरन का चयन किया है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending