Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘एक्सपायरी डेट’ की दवा बन चुके हैं लालू : रामविलास

Published

on

Loading

लखनऊ| लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि वह अब एक्सपायरी डेट की दवा बन चुके हैं, इसीलिए वह पुरानी घिसी पिटी बातें बोलते रहते हैं। पासवान ने कहा कि लालू मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री पर गलत टिप्पणी करते रहते हैं। रामविलास मंगलवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 में उप्र के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से डट जाइए। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा। ज्ञात हो कि लालू यादव ने अपने एक बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनआरआई बताया था। इसी का जवाब देते हुए पासवान ने उन पर हमला बोला।
केन्द्रीय मंत्री पासवान ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। इस सरकार में जनता के हितों में काफी फैसले लिए गये हैं।

रामविलास के सांसद बेटे चिराग पासवान ने कहा कि लालू बीमार हैं। उन्हें आराम करना चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम और बसपा मुखिया मायावती पर धर्म व जाति पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोजपा उप्र में सभी वर्गो को एकजुट करने का काम करेगी। जति, धर्म पर राजनीति करने वालों को अपने आप जवाब मिल जाएगा।

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्‍स प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे सावित्री देवी को भर्ती कराया गया है। उम्र ज्‍यादा होने की वजह से उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की मां को जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहीं एम्स प्रशासन की मानें तो बुजुर्ग अवस्था में होने वाली परेशानियों की वजह से सावित्री देवी को भर्ती किया गया है। इसे रूटीन चेकअप के रूप में देखना चाहिए। एम्स के पीआरओर संदीप कुमार ने सीएम योगी के मां के भर्ती होने की पुष्टि भी की है।

दरअसल एम्स में स्थित जिरायाट्रिक वार्ड ऐसा वार्ड है जहां पर सीनियर सिटिजन्स को भर्ती किया जाता है। यानी जिनकी उम्र 60 से अधिक होती है उन्हें इस वार्ड में एडमिट किया जाता है। इस वार्ड में सभी विभागों के डॉक्टर खुद आकर मरीज की जांचें करते हैं।

Continue Reading

Trending