Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

एक्ट्रेस हेजल कीच बनेंगी युवराज की दुल्हन!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक युवराज पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस हेजल कीच को डेट कर रहे थे, लिहाजा अब खबर है कि जल्द ही दोनों अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

युवराज सिंह और हेजल दोनों हाल में एक साथ हरभजन सिंह के रिसेप्शन में देखे गए थे। इससे पहले दोनों को एक साथ लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां ये छुट्टियां मनाने गए थे।

युवराज की होने वाली उनकी जीवनसाथी हेजल ब्रिटेन मूल की भारतीय अदाकारा हैं। ‘आ आंटे अमलापुरम’ जैसे हिट आइटम नंबर से मशहूर हुई हेजल सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्हों ने करीना कपूर की दोस्तत की भूमिका निभाई थी वहीं उनके आइटम नंबर ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था।

खबरों के मुताबिक युवराज की शादी फतेहगढ़ के हंसालीवाला गुरूद्वारे में होगी। इसके बाद युवी अपने करीबियों को चंडीगढ़ में एक पार्टी देंगे, इसके बाद दिल्ली में भी एक रिसेप्शन देंगे।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending