Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उड़ी हमले में घायल एक और जवान ने दम तोड़ा, शहीदों की संख्या 19 हुई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में बीते 18 सितंबर को सैन्य शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में घायल एक अन्य जवान ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया, जिसके बाद उड़ी हमले के शहीदों की संख्या 19 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय जवान राज किशोर सिंह ने यहां आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह बिहार में भोजपुर जिले के पिरापटी गांव के रहने वाले थे और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। राजकिशोर के घर में उनकी पत्नी कंचन देवी तथा दो बच्चे, 12 साल की बेटी सुहानी कुमारी और 10 साल का बेटा हेमंत सिंह हैं।

राजकिशोर की भतीजी ने बताया कि परिवार को इस बारे में जानकारी तडक़े 3.30 बजे मिली। राजकिशोर के बड़े भाई अशोक सिंह भी सेना में हैं, जबकि सबसे बड़े भाई देनी माधव सिंह सिंह तीन साल पहले ही सेना से सेवानिवृत्त हुए। शहीद जवान के बेटे हेमंत सिंह ने कहा कि यदि मौका मिलता है तो वह भी सेना में जाएंगे और राष्ट्र की सेवा करेंगे।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending