Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उम्र छोटी पर इरादे बड़े

Published

on

Loading

सौम्या शुक्ला,

लखनऊ।  “नन्हे कदम चले कुछ कर दिखाने
ये न रुकेंगे अब, लिख देंगे कुछ नए अफ़साने”

ss
इन्हीं हौसलों के साथ राजधानी लखनऊ स्थित आलमबाग में रहने वाला आनंद अपने नन्हे कदमो को एक प्रेरणादायक रास्ते पर बढ़ा चुका है। आनंद है तो कक्षा 6
का छात्र पर कुछ कर दिखाने का उसका यह ज़ज्बा वाकयी काबिल-ए-तारीफ़ है।आनंद खुद दिन में स्कूल जा कर शिक्षा ग्रहण करता है और शाम को गरीब बच्चों को पढ़ाता है। ये गरीब बच्चे वे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति स्कूल जाने की इजाजत नहीं देती। यह आनंद का सिर्फ शौक नहीं बल्कि इसके पीछे गरीब बच्चों के जीवन में शिक्षा रूपी दीये से उजाला फैलाने की उत्कृष्ट सोच है। पिछले कई सालो से लगातार उसका यह प्रयास जारी है और उसी का यह नतीजा है की आज आनंद की क्लास में 40 बच्चे हैं।

इस बारे में जब आज की खबर ने आनंद से बात की कि इसकी प्रेरणा आपको कहां से मिली तो आनंद ने इसका पूरा श्रेय अपने माता पिता को दिया। आनंद ने बताया की पापा पहले मोहल्ले के कुछ बच्चों को पढ़ाते थे। तब मैंने देखा कि कई बच्चे विभिन्न परिस्थियों की वजह से स्कूल नहीं जा पाते हैं। ऐसे मे मैंने गरीब बच्चो को पढ़ाने का निर्णय लिया। उन्हें पढ़ाई के प्रति जागरुक किया और अपनी इस क्लास को बाल चौपाल नाम दिया।

इसी कड़ी में एक कदम और बढ़ाते हुए आनंद ने इस गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी स्थित सूर्य नगर की मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों को
शिक्षा के प्रति जागरुक कर स्कूल जाने व पढ़ने की शपथ दिलाई। लगभग 234 बच्चों ने यह शपथ ली कि आज से वे पढ़ाई करेंगे और बाल चौपाल का हिस्सा भी बनेंगे। आनंद ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताते हुए सभी बच्चों को तिरंगा दे कर तिरंगे की महत्वता भी बताई।

आनंद को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि उम्र छोटी ही सही पर हौसले बुलंद हों, तो दुनिया बदलने की ताकत रखते हैं हम! 11 साल का यह बच्चा अपने इस जज़्बे से कई लोगो को प्रेरित कर रहा हैं।

 

उत्तर प्रदेश

मोहिनी दुबे हत्याकांड: IAS के ड्राइवर ने भाई और साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी की हत्या के आरोपी तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने उनके पास से लूटा गया जेवर और नगदी भी बरामद कर ली है। इस पूरी वारदात को देवेंद्र नाथ के ड्राइवर अखिलेश, उसके भाई रवि और एक साथी रंजीत ने अंजाम दिया था।

मंगलवार को पुलिस मोहिनी दुबे हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने गई थी। तभी आरोपियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। लखनऊ की इंदिरा नगर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम मुठभेड़ में शामिल हुई थी। तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल और सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वारदात को रवि व रंजीत ने अंजाम दिया था जबकि अखिलेश देवेंद्रनाथ दुबे को लेकर वापस लौटा था। पुलिस टीम अब से कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। हत्यारे वारदात के बाद दोनों नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

बता दें कि इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और नकदी लूट ले गए थे। मामले में पुलिस को पहले भी ड्राइवरों पर ही शक था। कई पुख्ता सुबूत इस ओर इशारा कर रहे थे। दोनों चालकों रवि और अखिलेश से सोमवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। दोनों के अलावा और भी कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। हत्यारों ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली थी। वहीं, सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान भी हो गई थी।

 

Continue Reading

Trending