Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उमा भारती ने नमामि गंगे पर प्रणव पड्या से चर्चा की

Published

on

Loading

हरिद्वार| केंद्रीय मंत्री उमा भारती रविवार देर शाम शांतिकुंज पहुंचीं और गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और संस्था की अधिष्ठात्री शैल दीदी से लगभग आधा घंटा नमामि गंगे सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. पण्ड्या ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे निर्मल गंगा जन अभियान के कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों से उमा भारती को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गंगा शुद्धि, उसकी अविरलता और उसे प्रदूषण मुक्त रखने हेतु तटीय स्थानों में जनजागरण का कार्यक्रम निरन्तर चल रहा है।

पड्या ने कहा, “मां गंगा को हरी चुनर चढ़ाकर उन्हें प्रदूषण मुक्त करने का अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। गंगोत्री से गंगासागर तक को पांच अंचलों में बांट कर कार्य किया जा रहा है। अभी तक इस अभियान के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। चौथे चरण के अंतर्गत गंगा के तटीय स्थानों के दोनों छोरों पर 500 साइकिल टोलियां निकाली जा रही हैं, जो पांचों अंचलों में कार्य करेंगी।”

उमा ने कहा, “नमामि गंगे भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह अभियान गायत्री परिवार के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता। इसलिए मैं गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या जी एवं श्रद्धेया शैल दीदी से मार्गदर्शन एवं आशीष लेने आई हूं। डॉ. पण्ड्या जी के नेतृत्व में गायत्री परिवार के लाखों कार्यकर्ता जिस तरह से गंगा की निर्मलता व अविरलता के कार्य कर रहे हैं, उससे एक निश्चित सफलता की किरण दिखाई दे रही है।”

उन्होंने कहा कि सरकार का काम सीमित होता है, जबकि गायत्री परिवार का कार्य असीमित है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए गायत्री परिवार से सहयोग और आशीष मांगा।

इस अवसर पर संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने केन्द्रीय मंत्री को उपवस्त्र भेंट कर और मंगल तिलक कर शुभकामनाएं दी।

 

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending