Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : हर्ष फायरिंग में दुल्हन का भाई जख्मी

Published

on

फरुखाबाद,उत्तर प्रदेश,फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र,विजाधपुर गांव,फायरिंग,कानपुर

Loading

फरुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फरु खाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के विजाधपुर गांव में शुक्रवार रात हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे लखनऊ ले जाया गया है।

विजाधपुर गांव में मान सिंह पाल की बेटी वंदना पाल का विवाह था। पड़ोसी जनपद कन्नौज से बारात आई थी। बारातियों के स्वागत के दौरान दुल्हन के पड़ोसी मातादीन पाल के बेटे मिट्टू पाल ने तमंचे से हवा में फायरिंग कर दी। गोली लड़की के चचेरे भाई अजीत पाल के सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर से भी उसे अब लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending