Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा, 8 जनवरी को बुलाई अहम बैठक

Published

on

Loading

लखनऊ, 2 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब समाजवादी पार्टी ने नए सिरे से तैयारी करनी शुरू कर दी है। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने आठ जनवरी को एक अहम बैठक बुलाई है। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।

सपा कार्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आठ जनवरी को विधायकों, पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक में चुनावी तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे।

सूत्रों ने बताया कि इसमें उन विधानसभा क्षेत्र के चुनिंदा पदाधिकारियों व नेताओं को भी बुलाया गया है जिन पर सपा 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ी थी। इन सीटों को गठबंधन में कांग्रेस के लिए छोड़ दिया गया था।

अखिलेश अपने विधायकों व विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों से सियासी हालात का फीडबैक लेंगे और बताएंगे कि प्रदेश सरकार ने नौ महीने में कोई काम नहीं किया है। बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में बिजली दरों में बेतहाशा वृद्घि, आालू किसानों की बदहाली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी और इन्हें लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने पर विचार किया जाएगा।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending