Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 32 हुई

Published

on

Loading

लखनऊ, 28 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट संस्थान (एसजीपीजीआई) में स्वाइन फ्लू के छह नए मामले सामने आने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक स्वाइन फ्लू से ग्रसित मरीजों की संख्या 32 तक पहुंच गई है।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर शाम तक छह और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब राज्य में एक साथ इतने मामले सामने आए हैं। सभी मरीजों को उनके घर में ही अलग कमरे में रखा गया है।

लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जी. एस. वाजपेयी ने बताया कि सभी मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। सभी का इलाज उन्हीने के घर में किया जा रहा है। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को दवाइयां दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि हरदोई के 16 वर्षीय किशोर को सर्दी-जुकाम और बुखार के बाद उसकी जांच के नमूने पीजीआई भेजे गए थे, जहां उसमें स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी परिवार के एक और सदस्य में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही एलडीए कॉलोनी की एक महिला सहित दो और लोगों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending