Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : पुजारी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

गौतमबुद्ध नगर,उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले,बिसरख क्षेत्र,सीओ

Loading

गौतमबुद्ध नगर । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना बिसरख क्षेत्र में चार दिन पहले हुए पुजारी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी का गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पुजारी की हत्या नशा करने से मना करने पर की थी।

सीओ(थर्ड) राकेश ने बताया कि 24 जून को थाना बिसरख क्षेत्र के गांव मिलकलच्छी में स्थित मंदिर के पुजारी गजेंद्र शर्मा (80) की हत्या कर दी गई थी । मामले की जांच कर रही थाना बिसरख पुलिस ने इस घटना में शामिल उसी गांव के रविंदर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह भांगव शराब का नशा करता है। घटना वाले दिन वह भांगव शराब दोनों एक साथ पीकर मंदिर पर गया। पुजारी ने उसे वहां से धमका कर भगाना चाहा। इस बात से नाराज होकर उसने वहां रखे डंडे से पुजारी पर हमला किया। पुजारी की हत्या के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending