Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : 2 मंजिला घर में विस्फोट, 4 मकान क्षतिग्रस्त, 2 शव निकाले

Published

on

Loading

कानपुर, अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल इलाके के एक घर में बुधवार दोपहर दो मंजिला घर में तेज विस्फोट होने से मकान ढह गया। वहीं अगल-बगल के घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिनके मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक मलबे से दो लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। राहत कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल इलाके में रहने वाले रघुनाथ सिंह उर्फ बाबू सिंह के दो मंजिला मकान में तेज विस्फोट हुआ। इसकी चपेट में आसपास के चार मकान आए गए और क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे के नीचे चारों परिवारों के कई सदस्य दब गए।

चीख पुकार सुनकर आए लोगों ने किसी तरह दो शवों का मलबे से बाहर निकाला। जिनकी पहचान मकानमालिक बाबू सिंह के बेटे नीरज व एक अन्य के रूप में हुई। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला और एक बच्ची को मलबे से घायल अवस्था में निकाला और अस्पताल भेजा है।

वहीं मौके पर पुलिस के साथ आईटीबीपी के जवान भी राहत कार्य में जुटे हैं। डीएम और डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मलबे में अभी कितने लोग दबे हैं इसके बारे में कोई कुछ साफ नहीं बता पा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कई लोगों के मरने की आशंका जताई है। शक है कि यह विस्फोट पटाखे की बारूद फटने से हुआ है।

वहीं मकान मालिक बाबू सिंह का कहना है कि उन्होंने मकान किसी को किराए पर दे रखा था। जो शायद अवैध पटाखे का कारोबार करता है। बताते हैं कि एटीएस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची है।

Continue Reading

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending