Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उपराष्ट्रपति के हरदोई आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन

Published

on

Loading

हरदोई। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी पहुंचेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एएसपी एडीएम व अन्य विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बैठक कर रणनीति तैयार की गई तथा अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए गए।

हरदोई जिले के सीएसएन पीजी कालेज में आगामी एक अक्टूबर को अग्रवाल के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आ रहे हैं। ऐसे में जिले का का प्रशासन हरकत में आ गया है। व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को सफल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर है।

शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दूबे अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ कालेज पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाएं जांची। इसके साथ ही अधिनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। हेलीपैड के अलावा कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश व स्टेज आदि की व्यवस्था देखी। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकता के अनुसार फोर्स का आकलन किया। अधिकारियों ने अन्य विभागों के अधिकारियों को जल्द ही तैयारियां पूरी करने और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को खेल परिसर ट्रांजिट हॉस्टल तथा सभागार का दौरा किया। खेल परिसर स्थित हेलीपैड व्यवस्था का मुआयना किया और सौंदर्यीकरण पर जोर दिया। इस दौरान एलआईयू प्रभारी हारून रसीद के साथ अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending