Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना, 7 मरे

Published

on

Loading

रायबरेली| उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने एक टैम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें टैम्पो सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी शवों को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार सभी मृतक रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के मनेहरी व कसौंदा गांव के निवासी हैं। ये लोग पूजा के लिए लालगंज जा रहे थे। ट्रक चालक फरार है।

 

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending