Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ईयान ने पेश की मिसाल, बोले-खुशी है कि एक भारतीय को बचा सका

Published

on

Loading

न्यूयॉर्क। अमेरिका में नस्ली हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की घटना ने अमेरिका के अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं से दुनिया को परिचित कराया है। कंसास के एक बार में बुधवार रात एक शख्स ने दो लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें श्रीनिवास कुचीवोतला की मौत हो गई और आलोक मदासानी घायल हो गए। उसी पल 24 वर्षीय एक युवक ने बीच-बचाव करने सामने आया।

नागरिक अधिकार संगठन हिदू-अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने कहा, “हमारे समुदाय में वीरता की ऐसी घटनाएं अमेरिका को महान बनाती है।” गौरतलब है कि हमलावर द्वारा भारतीयों पर किए गए हमलों को रोकने के लिए युवक ईयान ग्रिलॉट सामने आया था।

एक वीडियो में ईयान अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहा है। वह इस वीडियो में कह रहा है, “मैंने वही किया जो किसी शख्स को किसी अन्य शख्स के लिए करना चाहिए। यह मामला इस बारे में नहीं है कि वह किस देश का नागारिक है या उसका धर्म क्या है।”

पूर्व नौसैनिक एडम परिटन ने बीच-बचाव में आए ग्रिलॉट की गर्दन, छाती और हाथ पर हमला किया था। इसके साथ ही, अमेरिका के एक अनजान शख्स ने दोनों पीड़ित भारतीय लोगों के लिए पूंजी जुटाने का अभियान शुरू किया है।

ब्रायन एरिक फोर्ड (39) ने गोफंडम नाम से ऑनलाइन साइट पर पूंजी जुटाने के लिए खाता खोला है। यह खाता संयुक्त रूप से कुचीवोतला और मदासानी के परिवार के साथ खोला गया है। गौरतलब है कि गुरुवार रात तक 816 लोगों ने 29,726 डॉलर की पूंजी दान में दी है जबकि लक्ष्य 50,000 डॉलर जुटाने का है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending