Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इराकियों की हत्या में 4 अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों को जेल

Published

on

वाशिंगटन,अमेरिका,न्यायालय,ब्लैकवाटर,उम्रकैद,स्लैटन

Loading

वाशिंगटन | अमेरिका की संघीय न्यायालय के एक न्यायाधीश ने 2007 में बगदाद में 14 निहत्थे इराकी नागरिकों की हत्या के लिए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ‘ब्लैकवाटर’ के चार पूर्व सुरक्षाकर्मियों को दोषी ठहराते हुए एक पूर्व सुरक्षाकर्मी को उम्रकैद और अन्य तीन को 30 साल कैद की सजा सुनाई है। समाचार एजेंसी ‘एफे’ द्वारा सोमवार को जारी रपट के अनुसार, अमेरिका की जिला न्यायालय के न्यायाधीश रॉयस लैंबर्थ ने निकोलस स्लैटन को बगदाद चौराहे पर इराकी नागरिकों की हत्या में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा सुनाई है।

‘ब्लैकवाटर’ के तीन अन्य सुरक्षाकर्मी पॉल ए. स्लॉ, इवान एस. लिबर्टी और डस्टिन एल. हर्ड को भी इन हत्याओं का दोषी पाते हुए 30 साल कैद की सजा सुनाई है। स्लैटन अमेरिकी फौज का पूर्व निशानेबाज है। ब्लैकवाटर के इन चारों पूर्व कर्मचारियों को पिछले साल अक्टूबर में संघीय न्यायालय ने दोषी करार दिया था। न्यायालय के दस्तावेजों के मुताबिक, इन लोगों को इराक में अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी दी गई थी। इन पूर्व सुरक्षाकर्मियों ने 16 सितंबर, 2007 को इराक के निसुर चौराहे पर कार बम विस्फोट के तुरंत बाद विदेश विभाग के काफिले के लिए रास्ता साफ करने के लिए पैदल यात्रियों पर मशीन गन और ग्रेनेड के जरिए हमला किया था। इस गोलीबारी में 14 इराकी नागरिकों की मौत हो गई थी और 18 अन्य घायल हो गए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending