Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 10 की मौत

Published

on

Loading

Indoneasia Floodजकार्ता। इंडोनेशिया के जावा प्रांत में मंगलवार रात और बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ तथा इसके बाद हुए भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। तीन अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि बाढ़ के कारण गरुत जिले में सैकड़ों लोग विस्थापित हुए, जहां भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया। उन्होंने बताया कि आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। एक अन्य लापता है।

सुमेदांग जिले में भूस्खलन के कारण मंगलवार रात दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हैं। लापता लोगों की खोज के साथ-साथ राहत कार्य भी जारी हैं। इसमें सेना के जवान, पुलिस स्थानीय आपदा एजेंसी और खोज एवं राहत कार्यालय के कर्मचारी शामिल हैं।
सुतोपो ने बताया कि सैकड़ों प्रभावित लोगों को सरकारी इमारतों तथा सैन्य स्टेशनों पर ले जाया गया है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending