Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी विश्व कप जीता

Published

on

Loading

 

india-win kabbadi world cupअहमदाबाद। द एरेना बाय ट्रांसस्टेरिडया में खेले गए कबड्डी विश्व कप के फाइनल में शनिवार को मेजबान भारत ने अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी ईरान को नौ अंकों के अंतर से हरा खिताब पर कब्जा जमाया। मौजूदा चैम्पियन भारत ने ईरान को 38-29 से मात देते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।

भारत की जीत के हीरो दिग्गज रेडर अजय ठाकुर रहे। अजय ने पहले हाफ तक पीछे चल रही भारत को लगातार सफल रेड डालते हुए न सिर्फ बारबरी दिलाई बल्कि अहम समय पर भारत को मजबूत किया। उन्होंने कुल 12 अंक हासिल किए। भारत ने मैच की पहली रेड डाली लेकिन कप्तान अनूप कुमार खाली हाथ लौटे। अजय ठाकुर ने भारत का खाता खोला और फिर स्कोर 2-0 कर दिया। लेकिन मिराज ने अपनी टीम का खाता खोला और फिर ईरान ने बोनस अंक हासिल करते हुए 2-2 से बराबरी कर ली।

यहां से कभी भारत आगे होता तो कभी ईरान। मिराज ने दो अंक लेते हुए अपनी टीम को 9-7 से आगे कर दिया था। यहां भारत ने सुपर टैकल करते हुए दो अंक हासिल कर स्कोर 10-9 कर लिया। हालांकि ईरान ने बढ़त को कायम रखते हुए हाफ टाइम तक मेजबानों पर 18-13 की बढ़त ले ली थी।

दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। इस हाफ में मिराज ने एक बार फिर अपनी टीम का खाता खोला। ईरान ने 19-14 की बढ़त ले ली थी। लेकिन अजय ठाकुर ने इस हाफ में लगातर सफल रेड डालते हुए भारत को 20-20 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

बराबरी के बाद भारत ने ईरान को ऑल आउट कर स्कोर 24-21 कर भारतीय खेमे में खुशी की लहर ला दी। यहां से भारत ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और 38-29 से जीत हासिल की। इसी के साथ ईरान का पहली बार भारत को मात देने का सपना टूट गया और एक बार फिर से खिताबी मुकाबले में भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी।

Continue Reading

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending