Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आरटीआई कार्यकर्ता पर हमले के लिए शिवसैनिक पार्टी से निष्कासित

Published

on

Loading

लातूर (महाराष्ट्र)। आरटीआई कार्यकर्ता मल्लिकार्जुन भायकट्टी के मुंह पर जिन शिवसैनिकों ने शुक्रवार को कालिख पोती थी, उन्हें शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि अवैध निर्माण के एक बड़े मामले का खुलासा करने के लिए जिन लोगों ने भायकट्टी पर हमला किया था, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। भायकट्टी पर हमले का नेतृत्व अभय सालुंखे ने किया था।

ठाकरे ने पार्टी की तरफ से इस शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा भी की। उन्होंने एक बयान में कहा, “लातूर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुना। पार्टी इस शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा करती है। इसमें शामिल लोगों को पार्टी से निकाल दिया गया है।” भायकट्टी ने एक आरटीआई आवेदन के जरिए शहर में एक चार मंजिला छात्रावास के निर्माण में भारी अनियमितता का खुलासा किया है।

भायकट्टी ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस अनियमितता का खुलासा किया। संवाददाता सम्मेलन समाप्त होने के बाद कुछ शिवसैनिक उन्हें कॉलेज परिसर में खींच ले गए और उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी। उन्होंने नारेबाजी की और भायकट्टी पर लोहे की छड़ से हमला किया और उनके चेहरे पर स्याही पोत दी। सालुंखे ने आरोप लगाया कि आरटीआई कार्यकर्ता ब्लैकमेलर है। भायकट्टी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending