Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आमिर खान की ‘बेटी’ ने कराया हॉट बिकिनी फोटो-शूट, भडक़ उठे लोग

Published

on

Loading

मुंबई। एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से पहचान बनाने वाली उनकी ऑनस्क्रीन ‘बेटी’ बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में स्विमसूट पहनकर फोटो शूट करवाया है। मालदीव के बीच में खिंचवाई इन तस्वीरों में फातिमा बेहद हॉट दिख रही है। यह फोटो सोशल मीडिया में आने के बाद जहां कई फैंस ने उनकी तारीफ की तो वहीं कुछ ने रमजान के महीने में ऐसा करने पर सवाल भी खड़े किये।

बता दें कि बुधवार को फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट की जिसमें वो समुद्र किनारे एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं। फातिमा ने फोटो में बिकिनी पहने दिख रही है। जैसे ही फातिमा ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया, वैसे ही ये पिक्चर्स वायरल हो गए। फातिमा की इन दोनों तस्वीरों को 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

हालांकि उनका बिकिनी अवतार कुछ फॉलोअर्स को पसंद नहीं आया। इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। कहा जा रहा है कि मुस्लिम होने के बावजूद रमजान के पाक महीने में इस तरह के फोटो अपलोड करना अच्छा नहीं है।

बता दें कि फातिमा ने पिछले साल ‘दंगल’ फिल्म में पहलवान गीता फोगाट के रोल से बॉलीवुड में दमदार डेब्यू किया था। इस फिल्म में फातिमा अभिनेता आमिर खान की बेटी के किरदार में थीं। फातिमा एक बार फिर से आमिर खान के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में फातिमा आमिर की प्रेमिका के रोल में नजर आएंगी।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending