Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास रविवार को

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की अहम परियोजनाओं मंे से एक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास रविवार को होगा। पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे। 302 किलोमीटर लम्बाई वाला प्रवेश नियंत्रित यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लम्बा एक्सप्रेस-वे होगा।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाले इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजधानी लखनऊ के बीच तेज गति की सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही ईंधन की महत्वपूर्ण बचत के साथ-साथ प्रदूषण भी नियंत्रित होगा।

यह एक्सप्रेस-वे जिन क्षेत्रों से गुजरेगा, वहां सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ ही कृषि, वाणिज्य, पर्यटन तथा उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेस-वे के समीपवर्ती इलाकों में बड़ी कृषि मण्डियों का प्राविधान भी किया जाएगा, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।

प्रवक्ता के अनुसार यह परियोजना आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई तथा लखनऊ जनपदों को आच्छादित करेगी। एक्सप्रेस-वे में 06 लेन डिवाइडेड कैरिजवे, मुख्य यातायात मार्गो हेतु इंटरचेन्जेज, पैदल यात्रियों व पशुओं के लिए अण्डरपासेज, सर्विस रोड तथा ग्रीन बेल्ट का प्राविधान किया गया है। इसके साथ ही, सड़क के दोनों ओर दो-दो स्थलों पर विश्राम गृह, पेट्रोल पम्प, सर्विस सेण्टर, भोजनालय आदि का भी प्राविधान परियोजना मंे किया गया है। इसका निर्माण 5 पैकेजों में कराया जाएगा। एक्सप्रेस-वे आगरा के ग्राम एतमादपुर मदरा से प्रारम्भ होकर लखनऊ जनपद में मोहान रोड के ग्राम सरोसा-भरोसा पर समाप्त होगा।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending