Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल-8 नीलामी में दिल्ली ने युवराज को रिकार्ड 16 करोड़ में ‘खरीदा’

Published

on

IPL-8-Auction

Loading

बंगलुरु। दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के लिए भारतीय टीम के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को सबसे महंगे दाम 16 करोड़ रुपए में हासिल किया है। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की सबसे महंगी बोली लगी। डेयरडेविल्स ने ही मैथ्यूज को 7.5 करोड़ रुपए में हासिल किया।

सोमवार को हुई नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम को युवराज को हासिल करने के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ी। इसका कारण यह था कि कई टीमों ने युव्वी को अपने साथ जोड़ने की इच्छा जाहिर की। सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने दो करोड़ रुपये में बोली की शुरुआत की। किंग्स इलेवन ने बोली को तीन करोड़ तक पहुंचाया तो रॉयल्स ने 3.8 करोड़ में युवराज को हासिल करने का मन बना लिया। बोली का खेल यही नहीं रुका क्योंकि अब इसमें डेयरडेविल्स शामिल हो चुके थे और इस टीम ने युवराज के लिए पांच करोड़ की रकम लगाई। आरसीबी ने इसे बढ़ाकर 5.5 करोड़ रुपये कर दिया। डेयरडेविल्स ने आनन-फानन में रकम को आठ करोड़ तक पहुंचा दिया। इसके बाद आरसीबी ने नौ करोड़ की बोली लगाई तो डेयरडेविल्स ने 10 करोड़ की बोली लगाई। फिर आरसीबी ने इसे 10.5 करोड़ कर दिया और फिर उसे बढ़ाकर 11.5 करोड़ कर दिया। रकम बढ़ी तो आरसीबी 12.5 करोड़ तक पहुंच गया। इस पर डेयरडेविल्स ने 13 करोड़ और फिर 13.5 करोड़ की बोली लगाई। फिर बोली 14 और फिर 14.5 करोड़ तक पहुंच गई।

डेयरडेविल्स ने युवी के लिए 15 करोड़ की बोली लगाई तो आरसीबी 15.5 करोड़ तक पहुंच गया। इस पर डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ की बोली लगाई, जो अंतिम साबित हुई।

हैरानी की बात यह है कि आज की तारीख में एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, श्रीलंका के कुमार संगकारा और श्रीलंका के माहेला जयवर्धने को कोई खरीददार नहीं मिला। इन तीन खिलाड़ियों को नीलामी प्रक्रिया के दूसरे या तीसरे चरण में एक बार फिर शामिल किया जा सकता है।

देखें किसे क्या मिला

मुरली विजय (भारत) : किंग्स इलेवन ने 3 करोड़ रुपये में हासिल किया
एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) : डेयरडेविल्स ने 7.5 करोड़ रुपये में हासिल किया
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) : 60 लाख रुपये में सनराइजर्स ने हासिल किया
युवराज सिंह (भारत) : डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में हासिल किया
केविन पीटरसन (इंग्लैंड) : सनराइजर्स ने 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा
दिनेश कार्तिक (भारत) : आरसीबी 10.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा
अमित मिश्रा (भारत) : डेयरडेविल्स ने 3.5 करोड़ रुपये में हासिल किया
एस. बद्रीनाथ (भारत) : आरसीबी ने 30 लाख रुपये में हासिल किया
माइकल हसी (आस्ट्रेलिया) : सीएसके ने 1.5 करोड़ रुपये की बोली लगाई
जेम्स नीशम (न्यूजीलैंड ) :केकेआर ने 50 लाख रुपये में हासिल किया
रवि बोपारा (इंग्लैंड) : सनसाइजर्स ने एक करोड़ रुपये में हासिल किया
ट्रेंट बाउल्ट (न्यूजीलैंड ) : सनराइजर्स ने 3.8 करोड रुपये में अपने साथ जोड़ा
जयदेव उनादकत (भारत) : डेयरडेविल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में हासिल किया
सीन एबॉट (आस्ट्रेलिया) : आरसीबी ने 1 करोड़ रूपये में हासिल किया।
एरान फिंच (आस्ट्रेलिया) : मुम्बई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई
इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) : सनराइजर्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा
डारेन सैमी (वेस्टइंडीज ) : आरसीबी ने 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा
प्रवीण कुमार (भारत) : सनराइर्ड्स ने लिया 2.2 करोड़ रुपये में
प्रज्ञान ओझा (भारत) : मुम्बई इंडियंस ने लिया 50 लाख रुपये में
राहुल शर्मा (भारत) : सुपर किंग्स ने लिया 30 लाख रुपये में
ब्रैड हॉग (आस्ट्रेलिया) : नाइट राइडर्स ने लिया 50 लाख रुपये में

जिन्हें नहीं मिला कोई खरीददार

चेतेश्वर पुजारा, मुनाफ पटेल, जहीर खान, इरफान पठान ( भारत), रॉस टेलर (न्यूजीलैड), एलेक्स हेल्स, कैमरून व्हाइट (इंग्लैंड), ल्यूक रोंची (न्यूजीलैंड), दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज), ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे), हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका), कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, कुशल परेरा (श्रीलंका), ब्रैड हॉज (आस्ट्रेलिया)

जिन खिलाड़ियों को अब तक कोई खरीददार नहीं मिल सका है, उन्हें दोबारा नीलामी में शामिल किया जा सकता है।

नेशनल

बसपा ने जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी का काटा टिकट, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव होंगे उम्मीदवार

Published

on

Loading

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने जौनपुर लोकसभा सीट से अपनी प्रत्याशी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया है। श्रीकला का टिकट कटने की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने की है। हालांकि, इसकी क्या वजह है इस संबंध में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का फैसला बताते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि श्रीकला जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी हैं। धनंजय सिंह को हाल ही में कोर्ट से राहत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं।

श्रीकला पहले ही बीएसपी उम्मीदवार के रूप में जौनपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। श्रीकला की जगह पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव जौनपुर सीट से बसपा के प्रत्याशी होंगे। वह जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी ने जौनपुर से कृपा शंकर सिंह और सपा गठबन्धन ने बाबू सिंह कुशवाहा को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

धनंजय सिंह ने कुछ ही दिनों पहले जौनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, इसी बीच जौनपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें 7 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी को बसपा से टिकट मिला था। इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने धनंजय सिंह को जमानत दे दी थी लेकिन सजा पर रोक से इनकार कर दिया था।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह सजा पर रोक न लगने के कारण अभी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इसलिए बसपा की ओर से उनकी पत्नि श्री कला रेड्डी चुनावी मैदान में उतरी थीं। माना जा रहा था कि अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनंजय सिंह खुद पत्नी के लिए जौनपुर में प्रचार करने वाले थे। उन्होंने पत्नी श्रीकला को चुनाव लड़ने और जीतने के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

Continue Reading

Trending