Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आइटम सांग पर हंगामा मूर्खतापूर्ण : मलाइका

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान का कहना है कि उन्हें आइटम सांग को लेकर होने वाली बहस से नफरत है। वह आगे ‘डॉली की डोली’ फिल्म में एक खास गाने में नजर आएंगी। यह पूछे जाने कि नेताओं द्वारा आइटम सांग पर की जाने वाली टिप्पणियों के बारे में आपकी क्या राय है? जवाब में मलाइका ने कहा, “मेरे खयाल से ऐसा करना बेतुका है और मुझे इन बहस से नफरत है। यह बस एक गाना ही तो है।”

उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि आइटम सांग को लेकर इतना हंगामा क्यों होता है। हम इसे मनोरंजन के रूप में क्यों नहीं देख सकते। भारतीय फिल्मों का मतलब गाना और नाचना ही तो है।”

अभिषेक डोगरा निर्देशित ‘डॉली की डोली’ में सोनम कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के एक गाने में मलाइका अभिनेता राजकुमार राव के साथ थिरकती नजर आएंगी। वह कहती हैं कि उन्हें नहीं पता था कि राजकुमार इतना बढ़िया डांस कर सकते हैं, इसलिए उन्हें हैरानी हुई।

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending