Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आइटम नंबर का मतलब नहीं समझती : सनी लियोन

Published

on

आइटम नंबर, सनी लियोन, 'लैला मैं लैला', 'रईस', शाहरुख खान, अभिनेत्री सपना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Loading

आइटम नंबर, सनी लियोन, 'लैला मैं लैला', 'रईस', शाहरुख खान, अभिनेत्री सपना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

                                  sunny-leone

मुंबई | जल्द ही शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘रईस’ के गाने ‘लैला मैं लैला’ में नजर आने वाली अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि वह यह नहीं समझ पाती हैं कि शब्द ‘आइटम नंबर’ का मतलब क्या होता है।  सनी ने बताया, “मुझे लगता है कि फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में इस विशेष गाने की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुझे समझ में नहीं आता कि आइटम नंबर शब्द का मतलब क्या होता है।

शुरू से कुछ बॉलीवुड फिल्मों के गीत बहुत शानदार रहे हैं और लोग इस बारे में आगे की ओर देख रहे हैं।” अभिनेत्री ने कहा कि वह गानों को बुरे या बेतुके गानों के तौर पर नहीं देखती हैं। जब वह बड़ी हो रही थीं तो उस समय वह आइटम गाने के बारे में नहीं जानती थी। वह सारे गानों का लुत्फ लेती थीं।  शाहरुख खान की फिल्म का हिस्सा बनने को अभिनेत्री सपना सच होना मानती हैं।

उन्होंने अभिनेता के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया और वह बेहद उत्साहित हैं।  साल 1980 के गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी ‘रईस’ मादक पदाथोर्ं की तस्करी करने वाले एक शख्स की कहानी है जिसे एक कड़क पुलिस अधिकारी बर्बाद कर देता है। राहुल ढोलकिया निर्देशित इस फिल्म से पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। ‘रईस’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending