Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आंध्र प्रदेश रेल दुर्घटना : हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए

Published

on

Loading

हैदराबाद| आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में हुई ट्रक-रेल दुर्घटना मामले में दुर्घटनाग्रस्त बेंगलुरू-नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्रियों के परिजनों को सूचनाएं एवं जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों ने हेल्पलाइन नंबंर जारी किए हैं। अनंतपुर जिले के पेनुकोंडा मंडल में मदकसिरा रेलवे क्रासिंग पर रविवार देर रात हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। मृतकों में कर्नाटक के कांग्रेस विधायक भी शामिल हैं।

ग्रेनाइट से लदे एक ट्रक के चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और ट्रक रेलवे क्रासिंग से गुजर रही रेल के कोच से पूरी गति से जा टकराया, जिसे यह हादसा हुआ।

अधिकारियों ने दुर्घटना से संबंधित सूचनाएं एवं जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-

दुर्घटनास्थल का हेल्पलाइन नंबर 9701374062 है। पेनुकोंडा के राजस्व संभाग अधिकारी (आरडीओ) का नंबर 08555-220228 है। धर्मवरम का हेल्पलाइन नंबर 08559-222555 है। अनंतपुर रेलवे का हेल्पलाइन 08554-236444 है।

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending