Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अरविंद पनगड़िया बने नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अर्थशास्त्रियों व मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग के सदस्य के रूप में की। प्रधानमंत्री खुद नीति आयोग के अध्यक्ष होंगे, जबकि अर्थशास्त्री अरविंद पनगड़िया इसके उपाध्यक्ष होंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय तथा रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व महानिदेशक वी.के.सारस्वत आयोग के पूर्णकालिक सदस्य होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रेल मंत्री सुरेश प्रभु तथा कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह आयोग के पदेन सदस्य होंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, समाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्री थावर चंद गहलोत तथा मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी विशेष आमंत्रित रूप में आयोग का हिस्सा होंगी।

नेशनल

भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा: के अन्नामलाई

Published

on

Loading

चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए विकास कामों की एक लंबी सूची है। उन्होंने न सिर्फ भारत की दिशा बदली, बल्कि विश्‍व में भारत को सम्‍मानजनक स्थान दिलाने का काम किया है। भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा।

वह रविवार को दिल्ली में तमिल प्रवासियों व एक अन्य जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 11 करोड़ टॉयलेट भारत में बनाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार में इंदिरा आवास योजना थी, पर घर किसे मिलता था, पता नहीं चलता था, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना निकाली तो इसके तहत हमने 4 करोड़ गरीबों को घर पाते देखा है।

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया के सुपर आइकॉन के. अन्नामलाई ने कहा कि आज कांग्रेस का इंडी गठबंधन फंडामेंटल राइट्स की बात करता है। लेकिन यही कांग्रेस है, जिसने 1975 में फंडामेंटल राइट्स की, लोकतंत्र की हत्या की थी।

उन्होंने कहा कि खेद है कि कल तक दिल्ली में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर बोलने वाले केजरीवाल अब अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए कांग्रेस की शरण में हैं। यह कोई इंडी गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचार के दानव का बंधन है। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है और फिर अगले साल 2025 में हम सभी दिल्ली से भ्रष्टाचारी केजरीवाल को उखाड़कर कमल का फूल खिलाएंगे।

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस बार लोकसभा का चुनाव कोयंबटूर से लड़ा है। बीजेपी ने कोयंबटूर से उन्हें उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने अपने मतदाताओं से कई वादे किए जिनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई आई एम) के साथ ही एनआईए और एनसीबी की इकाइयों की स्थापना शामिल हैं। उनके वादों में नवोदय विद्यालयों की स्थापना और नोय्याल और कौसिका नदियों से संबंधित मुद्दों का समाधान शामिल हैं।

Continue Reading

Trending