Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी स्कूलों ने भारतवंशी किशोरी की प्रतिभा स्वीकारी

Published

on

Loading

कोलकाता| अमेरिका में भारतीय मूल की अमेरिकी किशोरी की प्रतिभा को आठ आईवी लीग स्कूलों ने स्वीकार कर लिया है। विशेषज्ञों ने गुरुवार को कोलकाता में कहा कि इससे समेकित विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) विषयों में भारत की शिक्षा पद्धति से जुड़ी भ्रांतियां दूर होने में मदद मिलेगी। अमेरिका के वर्जीनिया में पैदा हुई भारतीय मूल की छात्रा पूजा चंद्रशेखर (17) की दाखिला अर्जी को हाल ही में अमेरिका के शीर्ष 14 विश्वविद्यालयों ने स्वीकार कर लिया था, जिनमें से आठ आईवी लीग स्कूल थे। पूजा एसटीईएम विषयों में अमेरिकी किशोरियों की हिस्सेदारी को प्रोत्साहित करने के लिए लोकप्रिय है।

रायन कॉक्स नेबताया, “यह भ्रांति है कि एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) पेचीदा विषय हैं। इस भ्रांति को बदलने की दिशा में पूजा का इन स्कूलों में प्रवेश भारत के लिए एक सकारात्मक संदेश है।”

कॉक्स ने कोलकाता में बरकपोर के नजदीक एसटीईएम वर्ल्ड स्कूल की एसटीईएम आधारित प्रयोगशाला में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हालांकि भारतीय छात्र समस्याओं का समाधान करने में दक्ष होते हैं। इसलिए एसटीईएम जैसे विषय उनके करियर को बेहतर तरीके से गति दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे पास यहां बहुत प्रतिभाशाली छात्र हैं। इनके पास समस्याओं का समाधान करने की क्षमता और इसे लागू करने की क्षमता है। इस तरह से कार्यप्रणाली को बदलकर और अपने समकक्षों के साथ मिलकर काम करने का अवसर देकर, हम न सिर्फ बेहतर छात्रों का विकास कर सकते हैं, बल्कि उनके लिए बेहतर भविष्य का भी निर्माण कर सकते हैं।”

अमेरिका में 2010 से 2020 के दौरान एसटीईएम संबंधित क्षेत्रों में लगभग 20 प्रतिशत से 62 प्रतिशत तक रोजगार बढ़ने का अनुमान लगाया गया है, जबकि तुर्की, कतर और ब्रिटेन जैसे देश एसटीईएम शिक्षा में गंभीर रुचि लेते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending