Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में भारतीय कारोबारी की हत्या

Published

on

America-amit-patel-murder

Loading

न्यूजर्सी। अमेरिका में भारतीयों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां के न्यूजर्सी में भारतीय मूल के 28 वर्षीय कारोबारी अमित पटेल की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार की है। इससे पहले अलबामा में एक भारतीय बुजुर्ग की अमेरिका पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हगए।

पुलिस के मुताबिक, अमित पटेल रविवार को अपने पिता की शराब की दुकान में अकेले थे तभी हमलावरों ने उन पर करीब से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि दुकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही लूटपाट की गई और सिर्फ करीब से एक गोली चलाई गई। वारदात लूटपाट के इरादे से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है, इस पर पुलिस निश्चित तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। हमलावर का सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। कार्यवाहक एसेक्स काउंटी अभियोजक केरोलीन ए मुरी और कार्यवाहक इरविंगटन पुलिस निदेशक मुसा मलिक ने बताया कि पुलिस जब दुकान में पहुंची, तब उसने पाया कि पटेल को गोली लगी हुई है। उन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अमित की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही अलबामा में अमेरिकी पुलिस की पिटाई के कारण भारतीय सुरेश भाई पटेल पक्षाघात का शिकार हो गए। इस पुलिस अधिकारी को सस्पेंड किया जा चुका है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending