Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में भारतवंशी वैज्ञानिक को शीर्ष सम्मान

Published

on

Loading

वाशिंगटन| भारतवंशी वैज्ञानिक थॉमस कैलाथ को अमेरिका में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में परिवर्तनकारी योगदान के लिए शीर्ष राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया गया है। व्हाइट हाउस द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक, कैलाथ ने यहां एक समारोह के दौरान नेशनल मेडल ऑफ साइंस ग्रहण किया।white house

थॉमस कैलाथ 22 वर्ष की उम्र में अमेरिका एक रिसर्च असिस्टैंटशिप के रूप में आए थे। उन्होंने मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तथा स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी में शोध किया। उन्होंने इंफॉर्मेशन थ्योरी तथा सांख्यिकी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने शोध के 100 से अधिक छात्रों का मार्गदर्शन किया। कैलाथ का जन्म 1935 में हुआ था। उनके माता-पिता केरल के हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending