Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका की आक्रामक गतिविधियों से बचाव में मदद करें पुतिन : सूडान

Published

on

Loading

मॉस्को, 24 नवंबर (आईएएनएस)| सूडान के राष्ट्रपति ने अपनी रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से अमेरिका की आक्रामक गतिविधियों से बचाव के लिए मदद करने की अपील की। पुतिन से इस बैठक के दौरान उमर अल-बशीर ने अमेरिका पर दक्षिण सूडान को अलग करने का आरोप लगाया, जिसे 2011 में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने अलग देश घोषित कर दिया था।

अल बशीर ने कहा, अंत में क्या हुआ, हमारा देश दो टुकड़ों में बंट गया, जिससे स्थिति और बदत्तर हुई। हमें अमेरिका के इन आक्रामक गतिविधियों से सुरक्षा की जरूरत है।

अल बशीर देश में पिछले लगभग 30 वर्षो से सत्ता में है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending