Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका : आतंकवादी हमले की साजिश में पुलिस अधिकारी का बेटा गिरफ्तार

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिका के संघीय अधिकारियों ने बोस्टन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे को आतंकवादी हमले की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर इस्लामिक स्टेट से प्रेरित होकर यहां हमले को अंजाम देने के लिए साजिश करने का आरोप है। इस सिलसिले में उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अमेरिकी न्याय मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, बोस्टन पुलिस प्रमुख के बेटे 23 वर्षीय एलेक्जेंडर किक्कोलो को चार जुलाई को गिरफ्तार किया गया, जब वह हथियारों से भरी नौका का इंतजार कर रहा था। वह इन्हें खरीदने वाला था। लेकिन संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) का एक एजेंट गुप्त रूप से उस पर नजर रख रहा था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले काफी समय से वह अपने पिता से अलग रह रहा था।

जांच में पाया गया कि एलेक्जेंडर उर्फ अबु अली अल-अमरीकी ने हाल ही में इस्लाम कबूल किया था। उसके पड़ोसियों ने बताया कि उसका इरादा अमेरिका में किसी स्थान पर हमला करने का था और वह प्रेशर कुकर के इस्तेमाल से बम बना रहा था, जिस तरह के बम 2013 में बोस्टन मैराथन के दौरान हमले में प्रयोग किए गए थे।

इस मामले में अदालती दस्तावेजों के अनुसार, एलेक्जेंडर लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार है और पहले भी उसे एक साल जेल की सजा हो चुकी है।

समाचार पत्र ‘बोस्टन ग्लोब’ की रपट के अनुसार, एलेक्जेंडर बोस्टन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रॉबर्ट किक्कोलो का बेटा है और रॉबर्ट ने ही एफबीआई को बेटे के इरादों के बारे में बताया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending