Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका : 2020 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे जो बिडेन

Published

on

Loading

अमेरिका : 2020 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे जो बिडेन वाशिंगटन | अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि वह 2020 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं। बिडेन ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, “हां, मैं 2020 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा हूं।”

यह पूछने पर कि वह किस तरह की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति और आप जानते ही हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनाव लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैं किसी को भी लेकर प्रतिबद्ध नहीं हूं। मैंने बहुत समय पहले सीखा था कि भाग्य अजीब तरह से हस्तक्षेप करता है।”

बिडेन इससे पहले 1988 और 2008 में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति की दावेदारी की दौड़ में थे लेकिन दोनों ही अवसरों पर वह पहले ही दौड़ से बाहर हो गए।

बिडेन 2016 के राष्ट्रपति पद की दावेदारी से खुद ही पीछे हट गए थे। इस प्रतिस्पर्धा में उनके खिलाफ हिलेरी क्लिंटन और बर्नी सैंडर्स थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending