Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अब आमिर ने भी कहा, कोई नंबर गेम नहीं

Published

on

मुंबई,दबंग,सलमान खान,मिस्टर परफेक्शनिस्ट,आमिर खान

Loading

मुंबई | ‘दबंग’ सलमान खान के बाद अब ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने भी खुलकर कहा है कि बॉलीवुड खान के बीच नंबर वन बनने की दौड़ नहीं चल रही है। आमिर ने यहां कहा, “कोई नंबर गेम नहीं है।”

इस सप्ताह की शुरुआत में सलमान ने ट्विटर पर लिखा था, “शाहरुख और आमिर खान मेरे दोस्त हैं तो बस। भाड़ में गया नंबर 1, 2, 3। समझे क्या?” सलमान अपने प्रशंसकों द्वारा अन्य सिने हस्तियों विशेषकर आमिर एवं शाहरुख पर कीचड़ उछाले जाने से खफा थे।

सलमान की ट्विटर पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर ने कहा, “देखिए, यह सलमान का प्यार और उनके जज्बात हैं। मैं भी सलमान के लिए ऐसा ही महसूस करता हूं। यकीन मानिए, हमारे बीच कोई 1,2,3 नंबर गेम नहीं है। सलमान और शाहरुख बहुत बड़े सितारे हैं।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending